Biodata Maker

COVID-19 : दुनियाभर में 13.51 करोड़ से अधिक लोग Corona से संक्रमित, 29.26 लाख से ज्‍यादा की मौत

Webdunia
रविवार, 11 अप्रैल 2021 (12:47 IST)
वॉशिंगटन/ रियो डि जेनेरो/ नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व में इस बीमारी से 13.51 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 29.26 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,51,81,236 तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 29.26 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 11 लाख से अधिक हो गई है जबकि पांच लाख 61 हजार 780 मरीजों की मौत हो चुकी है।दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। यहां 1,34,45,006 लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। यहां इस महामारी के संक्रमण से तीन लाख 51 हजार 334 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में नए संक्रमित की संख्या के मामले में यह पहले स्थान पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में यहां 1,52,879 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 33 लाख 58 हजार 805 हो गई है। वहीं इस दौरान 90,584 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,20,81,443 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 61,456 बढ़कर 11,08,087 हो गए हैं। इसी अवधि में 839 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,69,275 हो गई है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है, यहां कोरोनावायरस से अब तक 50 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 98,213 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद रूस में कोरोनावायरस से करीब 45.80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 100,949 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोनावायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.82 लाख से अधिक पहुंच गई है और 1,27,324 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोनावायरस से अब तक करीब 37.98 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 33,702 लोगों ने जान गंवाई है।

इटली में संक्रमितों की संख्या करीब 37.54 लाख से अधिक हो गई है और 113,923 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 33.47 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 76,328 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 29.96 लाख हो गई है और 78,402 लोगों की मौत हो चुकी है।

पोलैंड में कोरोनावायरस से करीब 25.52 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 58,176 लोग जान गंवा चुके हैं। कोलंबिया में कोरोनावायरस से अब तक 25.18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 65,608 लोगों ने जान गंवाई है।

अर्जेंटीना में कोरोना से 25.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 57,647 लोगों की जान जा चुकी है। मैक्सिको में कोरोनावायरस से करीब 22.78 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 2,09,212 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान में कोरोनावायरस से 20.49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 64,232 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 18.93 लाख के करीब पहुंच गई है और 38,479 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से 15.57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 53,256 लोगों की मौत हो चुकी है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 7,15,968 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 15,443 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में कोरोना से अब तक 6,78,933 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि इस महामारी के संक्रमण से 9,661 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को भारत ने लगाई लताड़, पहले अपने गिरेबां में झांके, पढ़िए क्या है पूरा मामला

आधी रात को खौफनाक साजिश, दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले जारी, आग के हवाले किया घर

RSS-BJP की तारीफ पर घर में घिरे दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद की बेटी ने बताया दोगला, पार्टी से निकालने की मांग

Silver Price Crash : 2.5 लाख छूते ही चांदी धड़ाम, 1 घंटे में 21500 रुपए की भारी गिरावट, सेफ-हेवन डिमांड में क्यों दिखी ठंडक

रेंज बाउंड रहा शेयर बाजार, स्टॉक्स के रिटर्न ने किया निराश, 2026 में क्या पूरी होगी निवेशकों की उम्मीद?

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन के घर ड्रोन अटैक, रूस ने नाकाम किया हमला, क्या बोले जेलेंस्की?

UP : लोकल फॉर वोकल की गूंज से सजा मेरठ का खादी महोत्सव, देशभर के उत्पाद एक छत के नीचे

मुंबई में दर्दनाक हादसा, रिवर्स ले रही बेस्ट की बस ने 13 लोगों को कुचला

LIVE: उत्तर भारत में कोहरे का कहर, 600 उड़ानें और 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

पीएम खालिदा जिया का निधन, लंबे समय से बीमार चल रही थीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम

अगला लेख