shiv chalisa

योगी आदित्यनाथ बोले, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का कोरोना का सफल उपचार किया

Webdunia
शनिवार, 18 जुलाई 2020 (15:24 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 से संक्रमित हुए बच्चों से लेकर बुजुर्गों का राज्य में सफल उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर हालत वाले रोगियों का भी सफलतापूर्वक इलाज हुआ है।
ALSO READ: रहस्य बना कोरोनावायरस, 35 दिन समुद्र में रहे फिर भी 57 को हुआ संक्रमण
योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए रैपिड एंटीजन जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर की जाने वाली चिकित्सकीय जांच में जो लोग संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध मिलें, उनकी रैपिड एंटीजन जांच की जाए और संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालयों में भर्ती कराया जाए। मुख्यमंत्री ने समस्त जिलों में एम्बुलेंस की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए हैं।
 
उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर समेकित कमान एवं नियंत्रण केंद्र स्थापित करते हुए इसके माध्यम से एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन, चिकित्सकीय जांच और सर्वेक्षण कार्य सहित कोविड-19 की रोकथाम संबंधी समस्त गतिविधियों की निगरानी की जाए।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में 2 दिवसीय विशेष अभियान के तहत सैनिटाइजेशन (संक्रमणमुक्त करने) का काम किया जाए। उन्होंने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और अस्पतालों की निगरानी के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के उपचार के लिए कोई कारगर दवा अथवा टीका अभी तक विकसित नहीं हुआ है इसलिए इस रोग से बचने के लिए निरंतर सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

असम में कांग्रेस को राहत, भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा वापस लिया

MP विधानसभा के बजट सत्र का हंगामेदार आगाज, भगीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस ने घेरा, राज्यपाल नहीं पढ़ पाएं पूरा अभिभाषण

शहबाज शरीफ की बढ़ी मुश्किलें, बलोच विद्रोहियों के कब्जे में पाकिस्तानी सैनिक, रिहाई के बदले रखी बड़ी शर्त

CM योगी ने कहा, निवेशकों की समस्याओं के समाधान में विलंब स्वीकार नहीं

पहले हत्‍या की, फिर शराब पीकर शव के साथ की हैवानियत, फिर गर्लफ्रेंड की आत्‍मा से बात करने के लिए किया ये काम

अगला लेख