Dharma Sangrah

UP में आने-जाने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर भी कर सकते हैं पंजीकरण

अवनीश कुमार
सोमवार, 4 मई 2020 (21:48 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनता की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तरफ जहां अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को सुरक्षित लाने लगे हैं और तो अब ऐसे में अन्य राज्यों में कोई भी प्रदेश का नागरिक रह न जाए जिसके चलते उत्तर प्रदेश से अन्य राज्य जाने हेतु तथा अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आने हेतु मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसुनवाई पोर्टल पर भी सरकार की तरफ से पंजीकरण की सुविधा दे दी गई है। यह सुविधा 5 मई की दोपहर से जनसुनवाई ऐप पर उपलब्ध हो जाएगी।

इस सुविधा को लेकर ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश निदेशक सूचना शिशिर ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एनआईसी द्वारा उत्तर प्रदेश के जनसुनवाई पोर्टल http://jansunwai.up.nic.in पर पंजीकरण की यह सुविधा उत्तर प्रदेश से अन्य राज्य जाने हेतु तथा अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आने हेतु लिंक्स पर उपलब्ध करा दी गई है।

यह सुविधा मंगलवार 5 मई, 2020 को दोपहर से जनसुनवाई पोर्टल के एंड्रायड ऐप पर भी उपलब्ध हो जाएगी।उत्तर प्रदेश के व्यक्ति अपना पंजीकरण कर सकते हैं।लॉकडाउन के कारण अपने घरों को नहीं आ पा रहे राज्य के बाहर प्रवासित उत्तर प्रदेश के निवासियों तथा लॉकडाउन के कारण वर्तमान में अपने प्रदेशों को प्रस्थान नहीं कर पा रहे उत्तर प्रदेश में निवासित अन्य प्रदेशों के निवासियों की सुविधा के लिए ये सुविधा प्रारंभ की जा रही है।

ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रवासियों के लिए उत्तर प्रदेश वापस आने की राह और आसान हो गई है। मुख्यमंत्री योगी ने वापसी के इच्छुक लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था करने को कहा था। http://jansunwai.up.nic.in पर दो लिंक हैं। एक उत्तर प्रदेश से अन्य राज्य जाने हेतु और दूसरा अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आने हेतु।

इन दोनों लिंक पर इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार यथोचित इंतजाम करेगी।यह सुविधा कल दोपहर से जनसुनवाई पोर्टल के Android.app पर भी उपलब्ध हो जाएगी।मुख्य पृष्ठ पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करने के बाद इस तरह की विंडो खुलेगी।उसे भरें और आगे प्रक्रिया पूरी करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmer Protest : फिर सड़कों पर क्यों उतरे किसान, 20 KM लंबा जाम, सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानने पर ‘भारत बंद’ की चेतावनी

बिहार में नीतीश और दिल्ली में मोदी, CM-PM का पद खाली नहीं, तेजस्वी को अमित शाह का जवाब

Tata Sierra की धमाकेदार वापसी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च, पेट्रोल-डीजल और EV तीनों वैरिएंट में मिलेगा, जानिए क्या होगी कीमत

1100 रुपए में 240 करोड़ का जैकपॉट, UAE में मां के जन्मदिन के नंबर्स ने भारतीय युवक को बनाया अरबपति

कोचिंग ए आतंक, लश्‍कर-ए-तैयबा महिलाओं का करेगा ब्रेनवॉश, हाफिज सईद की बहनें पढ़ाएंगी जिहाद का पाठ

सभी देखें

नवीनतम

सरदार पटेल को 'भारत रत्न' मिलने में क्यों हुई देरी, गृहमंत्री अमित शाह ने बताई यह वजह

790 पन्नों में दर्ज हुई सोनम रघुवंशी एंड कंपनी के गुनाहों की कहानी, हत्‍या जिसने पूरे देश हिला दिया, अब चलेगा मुकदमा

पिकलबॉल को ओलंपिक स्तर तक पहुँचाने की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत

अमेरिका से जुड़ी 2 बड़ी खबरों का क्या होगा सोने पर असर?

‘सोनम रघुवंशी’ का मामा निकला कातिल, चलती ट्रेन में भांजी के पति की चाकू से गोदकर की हत्‍या

अगला लेख