लड़ाई के बाद गौतम-विराट के बीच कैसे सुलझा विवाद? अमित मिश्रा ने किया बड़ा खुलासा

WD Sports Desk
मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (18:13 IST)
Amit Mishra on Virat Kohli and Gautam Gambhir fight : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने हालही में कुछ बड़े खुलासे किए हैं जिनमे से एक क्रिकेट जगत के सबसे बड़े विवादों में एक को लेकर है। वो विवाद जो IPL 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुआ था। दोनों के बीच मैदान में बहस हुई थी, उस वक्त गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर थे। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में RCB और LSG के बीच खेला गया था।

ये क्रिकेट जगत के सबसे बड़े विवादों में से एक था लेकिन 2024 में गौतम गंभीर और विराट कोहली फिर मिले और एक दूसरे को गले भी लगाया, इस बार गौतम कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर थे। अब अमित मिश्रा का यह दावा है कि वह गौतम गंभीर ही थे जिन्होंने इस झगड़े के बाद विराट कोहली के साथ विवाद खत्म किया।  
 
ALSO READ: अमित मिश्रा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में किए बड़े खुलासे, क्रिकेट जगत हुआ सुनकर हैरान
 
किस चीज को लेकर झगड़ा हुआ था दोनों के बीच?  
इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब बेंगलुरु) के बीच मैच खेला जा रहा था, लखनऊ सुपर जाइंट्स के नवीन (Naveen Ul Haq) और अमित मिश्रा बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान उनका नवीन उल हक और विराट कोहली ले बीच बहस हुई। उसके बाद नवीन का साथ देने गौतम गंभीर आए और विराट से उनकी मौखिक भिड़ंत हुई। यही बहस का मुख्य विषय था। 


 
अमित मिश्रा ने क्या कहा? 
उन्होंने Youtuber शुभांकर मिश्रा के Podcast में इस विषय पर बात करते हुए कहा "मैंने गौतम के बारे में एक अच्छी बात देखी। विराट कोहली गौतम के पास नहीं गए, गौतम उनकी ओर गए। गौतम ने जाकर पूछा 'आप कैसे हैं, आपका परिवार कैसा है।' इसलिए यह झगड़ा गौतम ने ही ख़त्म किया था, कोहली ने नहीं।”
 
मिश्रा ने आगे कहा "तो गौतम ने उस समय अपना बड़ा दिल दिखाया। कोहली को जाना चाहिए था और झगड़े को खत्म करना चाहिए था। उन्हें जाना चाहिए था और कहना चाहिए था 'गौती भाई, चलो इसे खत्म करते हैं।'

async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
<

Amit Mishra : "It was Gautam Gambhir who ended the fued with Virat Kohli by walking up to him & hugged him thereby showing his large heartedness. Although it should've been done by Kohli as he made the issue bigger & dragged it."

As they say -  … pic.twitter.com/DAKxrcUZDe

— KKR Vibe (@KnightsVibe) July 15, 2024 >दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक है लेकिन गौतम गंभीर के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद देखना होगा कि दोनों का तालमेल कैसा बैठता है।  

X (पूर्व Twitter) पर फैन्स के रिएक्शन 
<

 

<

Scenes right now

BCCI |  Virat Kohli |  Amit Mishra pic.twitter.com/1fgdvDblqN

— Rajabets  (@smileagainraja) July 16, 2024 >

< RCB vs LSG (2023)

Full fight between Virat Kohli and Amit Mishra Gautam Gambhir..
Here Virat Kohli owned Amit Mishra and LSG last year, that's the reason he is blabbering about him in podcasts 
pic.twitter.com/4CSHOCORVh
— Atish_18 (@imVkohli_183) July 15, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने पहली बार टूर्नामेंट में जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ चुनी बल्लेबाजी

बंगलादेश ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी चुनी (Video)

IND vs AUS : अनमोलजीत और एनान का कहर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 120 रन से हराया

ईशान किशन के नेतृत्व में झारखंड की रणजी ट्रॉफी टीम घोषित

IND vs SL : श्रीलंका के खिलाफ हरमनप्रीत कौर 3 नंबर पर करेंगी बल्लेबाजी

अगला लेख