Hanuman Chalisa

पीसीबी पर भड़के युनिस खान

Webdunia
सोमवार, 21 सितम्बर 2015 (18:38 IST)
कराची। पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान ने पीसीबी को आड़े हाथों लेते हुए दावा किया है कि बोर्ड ने उन्हें लाहौर में पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट के लांच के मौके पर नहीं बुलाया।
यूनिस ने जियो सुपर चैनल से कहा कि समारोह लाहौर में हुआ था और उन्हें नहीं बुलाए जाने से वे  काफी मायूस हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुझे समारोह में बुलाया नहीं गया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में मेरे योगदान और टी- 20 क्रिकेट में मेरी उपलब्धियों को अनदेखा कर दिया। उन्होंने कहा कि लेकिन एक तरह से यह अच्छा  ही हुआ कि मुझे साफ संकेत मिल गया कि पीएसएल के मामले में मेरी क्या स्थिति है और मैं इसका  हिस्सा रहूंगा भी या नहीं। 
 
अपने करियर के इस मुकाम पर मेरे लिए यह ज्यादा मायने नहीं रखता लेकिन इतने साल पाकिस्तान  क्रिकेट की सेवा करने के बाद पीएसएल के लांच पर नहीं बुलाए जाने से मायूस हूं। 
 
पीएसएल के लांच में यूनिस के अलावा जावेद मियांदाद और इमरान खान भी नहीं थे। पीसीबी ने हालांकि  कहा कि यूनिस को न्योता दिया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि न्योता भेजा गया था। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना