Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Cricket World Cup से पहले लॉर्ड्स पर विराट कोहली के मोम के पुतले का अनावरण

हमें फॉलो करें Cricket World Cup से पहले लॉर्ड्स पर विराट कोहली के मोम के पुतले का अनावरण
, गुरुवार, 30 मई 2019 (00:02 IST)
लंदन। मोम के पुतले तैयार करने के लिए मशहूर मैडम तुसाद ने आईसीसी विश्व कप से पहले भारतीय कप्तान कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का यहां लार्ड्स में अनावरण किया। विश्व के चोटी के बल्लेबाज का मोम का पुतला गुरुवार से लेकर 15 जुलाई तक मैडम तुसाद में प्रदर्शित किया जाएगा। 
 
मैडम तुसाद लंदन के महाप्रबंधक स्टीव डेविस ने कहा, ‘अगले कुछ सप्ताह तक देशभर में क्रिकेट का बुखार हावी रहेगा, इसलिए हमारे पड़ोसी लॉर्ड्स की मदद से विराट कोहली के पुतले का अनावरण करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता था।’
 
उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि क्रिकेट प्रशंसक न कवेल अपने नायक को पिच पर खेलते हुए देखकर उसका लुत्फ उठाएंगे बल्कि यहां मैडम तुसाद में उनके साथ क्रीज भी संभालेंगे।’
 
ऐतिहासिक लॉर्ड्स में पहली बार प्रदर्शित किया गया पुतला भारत की आधिकारिक पोशाक में है। पुतले में जो जूते और दस्ताने पहनाए गए हैं। इन्हें खुद कोहली ने मुहैया कराया था। गुरुवार के बाद कोहली मैडम तुसाद में उसैन बोल्ट, सर मो फराह और साथी भारतीय क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर के साथ विराजमान रहेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राफेल नडाल और रोजर फेडरर आसान जीत से फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में