दावा : संन्यास के बाद BJP का दामन थाम सकते हैं महेन्द्र सिंह धोनी

Webdunia
शनिवार, 13 जुलाई 2019 (07:58 IST)
रांची/पटना। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति की पिच पर अपनी पारी की शुरुआत कर सकते हैं। खबरों के अनुसार क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद धोनी भाजपा का दामन थामेंगे।
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजय पासवान ने दावा किया कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पासवान ने कहा कि इस संबंध में उनसे काफी समय से बातचीत चल रही है। हालांकि यह फैसला धोनी के संन्यास के बाद ही लिया जाएगा। पासवान ने कहा कि धोनी मेरे मित्र हैं, 'वर्ल्ड फेम' खिलाड़ी हैं, ऐसे में उनसे भाजपा में आने के लिए बातचीत हुई है।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के दौरान धोनी से मुलाकात की थी और तभी से ये अटकलें तेज है कि धोनी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के बाद बाद धोनी के संन्यास की खबरें एक बार फिर हवा में तैरने लगी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

वर्ल्ड कप की हार से सचिन तेंदुलकर निराश, हमेशा रोहित-कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

ये था मैच का टर्निग पाइंट, यदि धोनी को पहले उतारते तो पलट सकती थी बाजी...

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के 5 मुजरिम

टीम इंडिया ने तोड़ा करोड़ों का सपना, काम नहीं आई धोनी-जडेजा की जुझारू पारी

फेल हुआ भारत का शीर्षक्रम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

अगला लेख