वनडे विश्वकप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (20:09 IST)
INDvsAFG वनडेविश्वकप 2023 के पहले भारतीय शतकवीर रोहित शर्मा बने। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने बेहद तूफानी बल्लेबाजी की। यह रिकॉर्ड शतक साबित हुआ क्योंकि रोहित शर्मा इस शतक से वनडे विश्वकप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने 18वें ओवर में नबी के खिलाफ चौका और एक रन लेकर 63 गेंद में अपना शतक पूरा किया। विश्व कप में भारतीयों में सबसे कम गेंद में शतक लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले कपिल देव के नाम था जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी के दौरान 72 गेंद में शतक जड़ा था।

इस सलामी बल्लेबाज ने नवीन उल हक पर चौका लगाकर 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 85 मीटर लंबा छक्का लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 483 मैच (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में 553 छक्के लगाये हैं। रोहित ने 453वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया।
 

रोहित एकदिवसीय मैचों सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में सचिन तेंदुलकर (49) और विराट कोहली (47) के बाद तीसरे स्थान (31) पर आ गये। 

सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित का यह 29वां शतक है। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या (28) को पीछे छोड़ दिया। उनसे अधिक शतक सिर्फ तेंदुलकर (45) के नाम हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख