Publish Date: Sat, 04 Jan 2025 (11:43 IST)
Updated Date: Sat, 04 Jan 2025 (11:47 IST)
3-4 साथियों के साथ मिलकर किशोर पर हमला किया : पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह झगड़ा तब हिंसा में बदल गया, जब एक छात्र ने अपने 3-4 साथियों के साथ मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार के बाहर किशोर पर हमला कर दिया। एक हमलावर ने किशोर की दाहिनी जांघ पर चाकू से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ALSO READ: Baliya: बीयर की दुकान पर विवाद के बाद 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या
अपराधियों को पकड़ने के लिए शकरपुर पुलिस थाने की टीम के साथ-साथ मादक पदार्थ निरोधक दस्ते और 'स्पेशल स्टाफ' की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अब तक 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनकी भूमिका एवं हत्या करने के उद्देश्यों की जांच की जा रही है। मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शकरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta