Hanuman Chalisa

सड़क पर 2 महिला सिपाहियों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (08:12 IST)
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सोमवार की शाम दो महिला सिपाहियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनीं रही। दोनों में एक ने वर्दी पहन रखी थी तो दूसरी सादे कपड़ों में थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया।
 
बताया जा रहा कि दोनों की तैनाती एक साथ ही भदोखर थाने में है। दोनों खिलाड़ी हैं और शाम को प्रैक्टिस के लिए एक साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम जाया करती हैं।
 
सोमवार 17 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम जाने के दौरान रास्ते में दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बीच सड़क पर ही दोनों हाथापाई करने लगीं। दोनों को मारपीट करते देख आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ लोगों ने दोनो का वीडियो भी बना लिया।
 
वायरल वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि जब आम लोग जब बीच बचाव करने लगे तो वहां तैनात सिपाहियों ने सब को रोकते हुए कहा दोनों पुलिसकर्मी हैं। वायरल वीडियो में एक युवती ने खाकी पैंट पहनी है जबकि दूसरी ने लैगिंग और जैकेट पहनी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख