shiv chalisa

फेसबुक पर लिखा- मैं कुख्‍यात बदमाश, विवाद करना हो तो संपर्क करें, पुलिस ने निकाला जुलूस, लोगों ने भी पीटा

Webdunia
सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (15:42 IST)
शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं, यह इससे पता चलता है, जब एक बदमाश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद को कुख्यात बदमाश, हत्यारा बताते हुए लिखा कि 'कोई सा भी कैसा भी विवाद करना हो तो मुझसे संपर्क करें'। बदमाश के इस दुस्‍साहस से लोगों में दहशत फैल गई। बाद में पुलिस ने उसको गैंग समेत तुरंत गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। जिनकी राह चलते लोगों ने भी पिटाई कर दी और उनके कपड़े फाड़ दिए।


खबरों के मुता‍बिक, उज्जैन में पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों मैं दहशत फैलाने फायरिंग चाकूबाजी और तोड़फोड़ करने वाले 15 युवकों के एक गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 5 पिस्टल, एक देसी कट्टा, 5 तलवार, 8 चाकू और करीब 25 खाली कारतूस जब्त किए। आरोपी अपनी गैंग में शामिल करने के लिए सोशल मीडिया पर उससे संपर्क करने की भी बात करता था।

इस गिरोह का सरगना दुर्लभ कश्यप नाम आरोपी है, जिसने अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद को कुख्यात बदमाश हत्यारा और अपराधी बताते हुए लिखा है कि कोई सा भी कैसा भी विवाद करना हो तो मुझसे संपर्क करें। गिरोह अपना अलग ही ड्रेस कोड बनाने की तैयारी में था, जिससे कि वह किसी भी तरह के अपराध का ठेका लेकर वारदात को अंजाम दे सके।

उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिनकुमार अतुलकर ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना दुर्लभ ने अब तक की पूछताछ में कबूला है कि अपराध की दुनिया में सिरमौर बनना उसका लक्ष्य था, यही कारण है कि उसने अपने साथियों को इकट्ठा कर एक गिरोह बनाया और फेसबुक सहित अन्य सोशल नेटवर्क पर इस प्रकार के खौफनाक मैसेज डलवाए।

अतुलकर ने बताया कि अपराधी दुर्लभ के खिलाफ माधवनगर थाने में अलग-अलग चार प्रकरण हफ्तावसूली, मारपीट, चाकूबाजी, जान से मारने की धमकी, बलवा सहित अन्य धाराओं में व जीवाजीगंज में तीन, कोतवाली व महाकाल में एक-एक प्रकरण हत्या, प्राणघातक हमले, बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान जब इन अपराधियों के फेसबुक और व्‍हाइट्सएप ग्रुप की छानबीन की गई तो गिरोह की कई जानकारियां सामने आ गईं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

UP में लक्ष्य से अधिक धान खरीद, योगी सरकार ने किसानों को किया 14886 करोड़ का भुगतान

अहमदाबाद के रिहायशी फ्लैट में विदेशी सांपों का काला कारोबार

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

ईरान के नए रक्षा मंत्री का खात्मा, यूरोप को दी 'Act of War' की चेतावनी!

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

अगला लेख