Hanuman Chalisa

भूमि विवाद में रिश्तेदार का सिर कलम कर हत्या, दोस्तों ने ली सेल्फी

Webdunia
मंगलवार, 6 दिसंबर 2022 (12:32 IST)
खूंटी (झारखंड)। झारखंड के खूंटी जिले में 20 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति ने भूमि विवाद को लेकर अपने 24 वर्षीय रिश्तेदार का सिर कलम कर दिया और आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना हाल में मुर्हू इलाके में हुई।
 
मृतक के पिता दसाई मुंडा द्वारा 2 दिसंबर को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी समेत 6 लोगों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिकी में 55 वर्षीय मुंडा ने कहा है कि उसका बेटा कानू मुंडा 1 दिसंबर को घर पर अकेला था जबकि परिवार बाकी के सदस्य खेतों में काम करने गए थे। घर लौटने पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके भतीजे सागर मुंडा तथा उसके दोस्तों ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है।
 
मुर्हू पुलिस थाना के प्रभारी चूडामणि टुडु ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमित कुमार की अगुवाई में पुलिस का एक दल गठित किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कानू का धड़ कुमांग गोपला वन में तथा सिर 15 किमी दूर दुलवा तुंगरी इलाके में बरामद किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी (मोबाइल फोन के जरिए तस्वीर) ली थी। उन्होंने बताया कि मृतक और आरोपी के परिवार के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

अगला लेख