Hanuman Chalisa

दलित समुदाय के 2 गुटों में हुआ संघर्ष, 4 को लगी गोली, 17 घायल

Webdunia
शनिवार, 19 मार्च 2022 (16:08 IST)
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में दलित समुदाय के 2 समूहों के बीच खूनी संघर्ष में महिलाओं और बच्चों सहित 17 लोग घायल हो गए। संघर्ष के दौरान 4 लोगों को गोली लगी है और कुछ की हालत गंभीर है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि 4 लोगों को गोली लगी है और गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर बटियागढ़ थाना क्षेत्र के तहत आजनी की टपरिया गांव में शुक्रवार रात को दलित समाज के 2 गुटों के बीच संघर्ष में 17 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ लाठी, हथियार और तमंचे का इस्तेमाल किया।
 
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों गुटों की बीच पुरानी रंजिश के चलते लड़ाई हुई है और पुलिस ने हिंसा के संबंध में 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

राहुल गांधी ने बेगूसराय में तालाब में लगाई थी छलांग, यहां क्या हुआ कांग्रेस का हाल?

सभी देखें

नवीनतम

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

आरके सिंह पर BJP का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

LinkedIn की नौकरी, थाईलैंड का झांसा और म्यांमार का कैदखाना, कानपुर युवक की दहला देने वाली दास्तान

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी पर लगाए बड़े आरोप- सवाल पूछने पर गाली दिया जाएगा, चप्पल से पिटवाया जाएगा

Delhi Blast मामले में नया खुलासा, धमाके वाली जगह मिले 9 MM के कारतूस, आखिर क्या था डॉ. उमर का टारगेट

अगला लेख