Hanuman Chalisa

पति-पत्नी के झगड़े में ससुर ने काटा दामाद का गुप्तांग

कीर्ति राजेश चौरसिया
गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (12:31 IST)
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। धरमपुर थाने के अंतर्गत पुखरा गांव में रहने वाले एक युवक का उसके ससुर और सालों ने मिलकर गुप्तांग काट डाला।

घटना के बाद ही इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक की हालत गंभीर बनी है। युवक को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पन्ना के लिए रेफर किया गया।
 
धरमपुर थाना अंतर्गत आने वाले पुखरा गांव के एक युवक का विवाह 2 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव रामनापुरवा में हुआ था। विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने लगी थी।

विवाद बढ़ने पर युवती अपने मायके चली गई। नवविवाहित दंपत्ति एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। पति-पत्नी के बीच लड़ाई के बाद गांव में तरह-तरह बातें होने लगी थीं। 
 
जब युवक अपने खेत पर काम कर रहा था तभी उसका ससुर, साले व अन्य लोग मौके पर आए और बगैर किसी बात के अचानक हमला कर दिया।

युवक कुछ समझ पाता उससे पहले ही आरोपियों ने उसका गुप्तांग काट दिया। युवक की आवाज सुनकर लोगों को वहां आता देखकर आरोपी वहां से भाग निकले।
 
घायल युवक को 100 डायल पुलिस वाहन से उपचार हेतु अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए रेफर कर दिया।

युवक के पिता का कहना था कि वारदात को उसके बेटे के साले और ससुर ने 5 अन्य लोगों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सम्बंधित जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख