नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपए, 4 गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 16 मई 2024 (11:26 IST)
loot sase Mumbai: अपराध शाखा से जुड़े होने का दावा करने वाले 6 लोग मुंबई के सायन इलाके में एक कैफे मालिक के घर में घुस गए और कथित तौर पर 25 लाख रुपए ले गए। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इनमें से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार
 
शहर के माटुंगा इलाके में एक मशहूर कैफे के संचालक ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि मंगलवार को 6 लोग सायन अस्पताल के पास स्थित उनके घर आए और कहा कि वे मुंबई अपराध शाखा से हैं। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि उन लोगों ने दावा किया कि वे चुनाव ड्यूटी पर हैं और उन्हें जानकारी मिली है कि घर में धन रखा है जिसका इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। मुंबई में लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

ALSO READ: 5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार
 
अधिकारी के अनुसार कैफे व्यवसायी ने उन्हें बताया कि उसके पास अपने व्यवसाय से कमाए 25 लाख रुपए नकद हैं और इस पैसे का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि 6 आरोपियों ने उनसे पैसे ले लिए और उन्हें किसी अपराध में फंसाने की धमकी देकर वहां से चले गए। इसके बाद कैफे मालिक ने सायन पुलिस थाने में संपर्क किया।
 
जांच के दौरान पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इस अपराध में एक सेवानिवृत्त पुलिस कॉन्स्टेबल और पुलिस मोटर परिवहन विभाग के कर्मियों के शामिल होने का संदेह है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख