Hanuman Chalisa

प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (16:11 IST)
उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के राज को छुपाने के लिए शव को गढ्ढे में दफना दिया। पुलिस द्वारा गंभीरता से इस मामले की जांच की गई और मृतक की प्रेमिका और उसके साथियों को हिरासत में लिया गया। तब पूरा मामला खुलकर सबके सामने आया।
 
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने दोस्तों के साथ कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के राजापुर गांव आया हुआ था और तभी से लापता हो गया था। किसी अनहोनी की आशंका जताकर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। प्रेमिका ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला यह मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सरैया सकौली गांव का है।
 
यहां रहने वाले शिवम का प्रेम-प्रसंग गांव की ही एक महिला के साथ चल रहा था। शिवम बीती 3 जनवरी की शाम करीब 4 बजे पड़ोसी गांव हरिहरपुर डेरा एवं उहेदापुर गांव निवासी दोस्तों के साथ थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में दोस्त की मंगेतर से मिलने आया था जिसके बाद से वो लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने शिवम के दोस्तों से पूछताछ की तो उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला और हत्याकांड का खुलासा हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख