Hanuman Chalisa

चांदी के 500 ग्राम वजनी कड़ों के लिए पोते ने की दादी की हत्या, दोनों पैर काटे

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (12:47 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पुलिस ने 75 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पोते समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चांदी के 500 ग्राम वजनी कड़ों के लिए वृद्धा को जान से मार डाला और उसके दोनों पैर काटकर ये आभूषण निकाल लिए।

ALSO READ: कानपुर में बदमाशों ने की वृद्धा की हत्या, लाखों की नकदी और जेवरात लूटे
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने गुरुवार को बताया कि इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर छोटी खुड़ैल गांव में राजेश बागरी (24) ने एक रिश्तेदार के बेटे की शादी में आर्थिक मदद के लिए अपनी दादी जमुना (75) से चांदी के कड़े मांगे। उन्होंने बताया कि ये कड़े वृद्धा ने अपने दोनों पैरों में पहन रखे थे। अधीक्षक ने बताया कि जब जमुना ने ये कड़े देने से साफ इनकार कर दिया तो उनके पोते ने अपने दोस्त विजय ढोली (19) के साथ उनकी हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत वृद्धा के खाने में 11 फरवरी को जहरीला पदार्थ मिलाया गया।
 
विरदे ने बताया कि भोजन के बाद जमुना के बेसुध होते ही आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी और कुल्हाड़ी से उनके दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने वृद्धा के पैर कटे शव को उसके घर के पास एक गोबर गैस संयंत्र में छिपा दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वृद्धा के पोते बागरी ने उसके चांदी के दोनों कड़े एक परिचित ड्राइवर के पास गिरवी रखकर बदले में उससे 6,000 रुपए ले लिए थे। उन्होंने बताया कि बागरी तथा उसके दोस्त ढोली को गिरफ्तार किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख