Hanuman Chalisa

ग्रेटर नोएडा फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, साइबर ठगी करने वाले 32 लोग गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (15:23 IST)
नोएडा (यूपी)। साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह के 32 लोगों को थाना बिसरख पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने अनेक अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से 55 कम्प्यूटर, सीपीयू, लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।

ALSO READ: शिवराज बोले, मैंने कभी 70 साल में एमपी में बाढ़-बारिश की ऐसी तबाही नहीं देखी
 
अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और परविंदर, साकेत, अमित सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने अमेरिका में रहने वाले लोगों के साथ साइबर ठगी की है।

ALSO READ: पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से की बात
 
अपर उपायुक्त ने बताया कि यह गिरोह हैकर से मिले नंबरों पर कॉल करके स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल आदि नामी कंपनियों के कर्मचारी बताते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने हजारों अमेरिकी लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख