15 हत्याओं के खूंखार आरोपी को 4 महिला पुलिस अधिकारियों ने घने जंगल में पकड़ा

Webdunia
सोमवार, 6 मई 2019 (08:44 IST)
जूनागढ़। गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने शनिवार को बोटाड के घने जंगलों से अल्लारखा जुसब नामक एक खूंखार आरोपी को पकड़ा। इस खतरनाक अपराधी पर 15 हत्याओं समेत कई मामले दर्ज हैं। इस खतरनाक काम को एटीएस टीम की 4 महिला अधिकारियों ने अंजाम दिया।
 
गुजरात एटीएस टीम की 4 महिला अधिकारियों ने बहादुरी की मिसाल कायम रखते हुए जूनागढ़ के घने जंगल से इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
 
खबरों के मुताबिक ये लूट, हत्या, फिरौती लैंड ग्रेबिंग और चोरी के करीब 23 गुनाहों में शामिल खतरनाक अपराधी है। अल्लारखा जुसब जूनागढ़ के लोगों और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
 
खबरों के अनुसार जूनागढ़ जिले का रहने वाला जूसब पिछले साल जून में पैरोल पे छूटा था और उसके बाद वह फरार हो गया था। इसके बाद भी उसने हत्या जैसे गंभीर अपराधों को किया।
 
पुलिस को उसे पकड़ने में मुश्किलें इसलिए आ रही थीं, क्योंकि वह अपने अपराधों को कर जंगलों में छुप जाता था। बाद में ये मामला एटीएस को सौंपा गया जिसे इस महिला टीम ने बहादुरीपूर्वक अंजाम दिया। 
(Photo courtesy : Social Media)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख