गुरुग्राम में दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपए की लूट, 5 हथियारबंद बदमाश आंखों में मिर्च पाउडर डाल ले भागे नकदी

Webdunia
सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (16:53 IST)
गुरुग्राम में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों के मुताबिक 5 हथियारबंद बदमाश कैश वैन से नकदी लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने कैश वैन के ड्राइवर और कर्मचारी की आंखों में पहले मिर्ची पाउडर डाला और फिर पिस्तौल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। 
 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर बदमाशों का पता लगा रही है। 
 
घटना उस समय हुई जब कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा इकट्ठा करने के लिए वैन में इंतजार कर रहा था।
 
खबरों के मुताबिक गुरुग्राम में कुछ बदमाशों ने कैश कलेक्शन करने वाली एसएंड आईबी कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर बदमाशों ने एक करोड़ नकदी लूट ली। सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।
 
कलेक्शन के बाद कर्मचारी नकद को सेक्टर-53 एचडीएफसी बैंक में जमा करते हैं। पिछले कुछ दिनों में गुरुग्राम में लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख