Hanuman Chalisa

यौन संबंध बनाने से पत्‍नी का इनकार, पति ने दी खौफनाक सजा

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (09:38 IST)
बीड। महाराष्ट्र के बीड में एक वीभत्स घटना में यौन संबंध बनाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित रूप से आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह जिला सदर अस्पताल में पीड़ित सायरा पठान की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सायरा के पति अयूब पठान ने बुधवार की रात पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने यह कहकर मना कर दिया कि वह ठीक महसूस नहीं कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सायरा के जवाब से क्रोधित अयूब ने रसोईघर से स्टोव लाकर उसके शरीर पर केरोसीन तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। इसके बाद वह मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि सायरा का चिल्लाना सुनकर पड़ोसी घर की तरफ गए और उसे अस्पताल पहुंचाया जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वह 75 फीसदी जल चुकी थी।

अधिकारी ने बताया कि सायरा ने मृत्यु पूर्व दिए अपने बयान में इसके लिए अपने पति का नाम लेते हुए उसे दोषी करार दिया। उन्होंने बताया कि अयूब पठान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख