Hanuman Chalisa

नोएडा में नाबालिग को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म

Webdunia
सोमवार, 13 जनवरी 2020 (14:04 IST)
नोएडा (उप्र)। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले एक युवक ने एक महिला को अपने घर पर बुलाकर उसका बलात्कार किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
 
नगर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा 12 जनवरी को अपने घर से दूध लेने के लिए बाहर गई थी। वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर बेहोशी की हालत में मिली।
 
होश आने पर छात्रा ने परिजनों को बताया कि उसकी एक सहेली ने उसे समोसे में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और अपने कमरे पर ले गई। वहां पर पहले से मौजूद आकाश और उसके एक साथी ने छात्रा का सामूहिक बलात्कार किया।
 
एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सोरखा गांव में रहने वाले मनीष नामक युवक ने गुड़गांव की रहने वाली एक महिला को फोन करके अपने घर पर बुलाया और उसका बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने थाना सेक्टर 49 में दर्ज कराई है।
 
उन्होंने बताया कि महिला और आरोपी दोस्त हैं। एसपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

दलाई लामा के बाद अब कश्मीर पर भी बोला चीन, पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर

अगला लेख