Hanuman Chalisa

आश्रम की बच्चियों ने किया दर्दनाक खुलासा, आया का बेटा भी 6 महीने से कर रहा था दरिंदगी

Webdunia
सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (10:08 IST)
भोपाल के बैरागढ़ कलां में स्थित सांई विकलांग एवं अनाथ सेवा आश्रम में नाबालिग बच्चियों के साथ दरिंदगी के नए खुलासे सामने आ रहे हैं। तीन और बच्चियों ने अपना दर्द बयां किया। बच्चियों ने आरोप लगाया कि आया मीता मिश्रा का 19 साल का बेटा अभिषेक 6 माह से उनके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बच्चियां जब भी घिनौने काम की शिकायत करतीं तो उन्हें मारा-पीटा जाता था। आरोपित पिछले 6 महीने में कई बार उनके साथ दुष्कर्म कर चुका था। बच्चियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में तत्काल तीन नई एफआईआर दर्ज कर आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।


दो दिन पहले सांई विकलांग एवं अनाथ सेवा आश्रम में रहने वाली मूक-बधिर अनाथ छात्रों ने संचालक पर शारीरिक के साथ कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ तीन एफआईआर धाराएं दर्ज कीं। पुलिस इस मामले में होस्टल के संचालक एमके अवस्थी, केयरटेकर मीता मिश्रा, उसके पति विजय मिश्रा, मीता मिश्रा के दोस्त राकेश चौधरी को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित मीता मिश्रा और उसके पति विजय मिश्रा के साथ उनका 19 वर्षीय बेटा अभिषेक मिश्रा भी अवैध तरीके से रहता था। ये सभी आश्रम में रहने वाली बच्चियों के बाथरूम और टायलेट का इस्तेमाल करते थे। बच्चियों ने बताया कि वह छह माह से रोजाना तीन लड़कियों को हवस का शिकार बनाता था। रविवार को आरोपित अभिषेक मिश्रा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत दुष्कर्म की तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख