5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (22:05 IST)
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 5 वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है।
 
बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के वाइड्रफनगर थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को 5 वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी तब जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि गांव में ही रहने वाला 11 वर्षीय बालक बालिका को मछली पकड़ने के बहाने तालाब के किनारे ले गया और वहां उसने उससे बलात्कार किया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बालिका के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी तब बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच शुरू की गई।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले दो सप्ताह के दौरान अभी तक एक सामूहिक बलात्कार समेत बलात्कार के कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख