Festival Posters

गुड टच बैड टच वर्कशॉप में छात्रा को याद आई उसके साथ हुई हरकत, निकला गैंगरेप का मामला, फिर आई पुलिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (16:06 IST)
Pune Girl Student Rape Case: इन दिनों देशभर में महिला सुरक्षा और गैंग रेप को लेकर जमकर बहस चल रही है। ऐसे में लडकियों को जागरुक करने के लिए गुड टच, बैड टच वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बच्‍चों को बताया जाता है कि कैसे अपने साथ हो रहे यौन हरकतों को पहचाने।

ऐसी ही एक गुड टच बैड टच वर्कशॉप के दौरान एक छात्रा का दर्द छलक आया। मामला पुराना है, लेकिन अब सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।

अपनी दुखभरी दास्तान सुनाई : गैंगरेप के इस मामले में पुणे के कोरेगांव पार्क पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें 2 नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़िता कोरेगांव पार्क पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज में चल रहे ‘गुड टच बैड टच’ अभियान के दौरान छात्रा ने अपनी दुखभरी दास्तान सुनाई।

क्‍या है पूरा मामला : जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते अप्रैल के महीने में हुई थी। पीड़िता अपने पिता के फोन से सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही थी और इसी के चलते उसकी आरोपी युवकों से दोस्ती हुई थी। हालांकि, चारों आरोपी युवक भी एक-दूसरे को नहीं जानते थे। पीड़ित युवती से मिलने के बाद एक ने कॉलेज में उसके साथ छेड़छाड़ की तो दूसरे ने उसके घर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। 2 अन्य युवकों ने भी कई स्थानों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

वर्कशॉप में हुआ खुलासा : पीड़ित लड़की ने अपनी सहेली और कॉलेज में चल रहे गुड टच बैड टच अभियान में शामिल काउंसलर को भी बताई। इसके बाद यह सब खुलासा हुआ और फिर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने चारों आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Edited By: Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, UPSC में प्रदेश की 3 बेटियों ने लहराया परचम

नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व सरकार की तुलना में CM योगी ने किया 10 गुना काम

खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख