suvichar

हैवानियत की हदें पार, 20 साल के युवक ने किया 100 साल की वृद्धा का बलात्कार

Webdunia
गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (09:09 IST)
नदिया। पश्चिम बंगाल से इं‍सानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नदिया जिले के चाकदह थाना क्षेत्र में एक 100 वर्षीय वृद्धा से पड़ोसी युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार अर्घो विश्वास (20) नामक शख्स नशे में धुत होकर वृद्धा के घर में घुस गया। वृद्धा उस समय सो रही थी। युवक ने सोती वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया।
 
 
आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बुधवार को रानाघाट अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने बचाव पक्ष की ओर से दायर जमानत की याचिका को रद्द करते हुए आरोपित को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।
 
खबरों के मुताबिक, वृद्धा अपने पौत्र और पौत्रवधू के साथ रहती है। सोमवार की रात वह भोजन करने के बाद कमरे में अकेली सो रही थी जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में सोने चले गए। मध्य रात को उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वालों की नींद खुल गई। वे दौड़कर उसके कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी दादी बिस्तर पर तड़प रही थी और अर्घो उनके बिस्तर के नीचे छुपा हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे मुसलमान, लखनऊ से कश्मीर तक प्रदर्शन

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति का अरब देशों को संदेश, सैन्य कार्रवाइयों की कड़ी निंदा; कूटनीति से समाधान पर जोर

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में गुजरात की ऊंची उड़ान, 'सेमीकनेक्ट 2026' कॉन्फ्रेंस की भव्य शुरुआत

अगला लेख