Hanuman Chalisa

पति को गाड़ी में बंद कर 8 दरिंदों ने किया गर्भवती महिला से दुष्‍कर्म

Webdunia
शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (12:38 IST)
देश में यौन अपराध और सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में महाराष्ट्र के सांगली में सतारा की रहने वाली आठ महीने की एक गर्भवती महिला के साथ मंगलवार को आठ व्यक्तियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला और उसका पति (होटल मालिक) कामकाज के लिए कर्मचारियों की तलाश में कारोबारी मीटिंग के लिए आए थे।


खबरों के मुता‍बिक, महिला और उसका पति अपने कारोबार के लिए कर्मचारियों की तलाश कर रहे थे, इसी बीच मामले में आरोपी मुकुंद माने ने महिला के पति को फोन कर कहा कि वह एक ऐसे दंपति को जानता है जो उनके लिए काम करने को राजी हैं और उसने इन दोनों को तुर्चि फाटा बुलाया। माने ने उन्हें 20000 रुपए एडवांस लाने के लिए भी कहा।

जब होटल कारोबारी और उनकी पत्नी बताए हुए स्थान पर पहुंचे तब माने और उसके आदमियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और महिला के सोने के गहनों के अलावा उनके पास मौजूद नकदी भी लूट ली। बदमाशों ने पति को बांधकर वाहन के अंदर बंद कर दिया और फिर महिला से दुष्‍कर्म किया और बाद में भाग गए। इतना ही नहीं उन्‍हें धमकाया कि वे पुलिस के पास न जाएं, क्‍योंकि कोई भी उनकी बात नहीं सुनेगा। बाद में दंपति ने तासगांव पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। महिला ने एफआईआर में आठ में से चार आरोपियों मुकुंद माने, सागर, जावेद खान और विनोद का नाम दर्ज कराया है।

सम्बंधित जानकारी

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख