Hanuman Chalisa

RSS कार्यकर्ता हत्या मामले में नया मोड़, पाटीदार खुद निकला हत्‍यारा, डीएनए रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (16:32 IST)
मध्यप्रदेश के रतलाम में आरएसएस कार्यकर्ता हिम्मत पाटीदार की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। इस हत्याकांड से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। सोमवार को डीएनए रिपोर्ट में जो बात सामने आई वह चौंकाने वाली है। जांच में पता चला है कि वह हिम्मत पाटीदार का शव नहीं है।


इस रिपोर्ट के बाद रतलाम पुलिस भी सकते में आ गई, उसने जांच की तो पता चला कि बीमा के 10 लाख रुपए पाने के लिए हिम्मत पाटीदार ने खुद अपने कत्ल की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया कि हिम्मत पाटीदार पर 10 लाख रुपए का कर्ज था और उसने 20 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी ले रखी थी। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने खौफनाक साजिश रची और उससे रंजिश रखने वाले गांव के ही मदन मालवीय का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया।

मालवीय ने दो साल पहले पाटीदार के खेत में काम किया था। पॉलिसी के रुपए पाने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया। आरएसएस कार्यकर्ता ने अपने मजदूर की हत्या कर लाश की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया। डीएनए जांच में सामने आया कि लाश हिम्मत पाटीदार की नहीं, बल्कि उसी के गांव के मदन मालवीय की थी। यह वही शख्स था, जिसे पुलिस हिम्मत का कातिल मानकर उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस को मदन पर शक इसलिए था, क्योंकि पाटीदार की हत्या की सूचना के बाद से ही वह लापता था, लेकिन डीएनए टेस्ट से खुलासा हुआ कि मरने वाला मदन मालवीय ही था। पुलिस को लाश के पास से हिम्मत पाटीदार के कपड़े, मोबाइल और डायरी भी मिली थी।

पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता के हत्यारे की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। शव मिलने के बाद दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों ने अधिकारियों को एक पत्र सौंपकर आरोप लगाया था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन

LAC के बीच MP ने खुद को साबित किया निवेश का केंद्र, CM डॉ. मोहन बोले- एक जैसी हैं हमारी परंपराएं

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, परिवार की सुरक्षा पर दिया यह बयान

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

अगला लेख