Festival Posters

साली का मोबाइल हैक कर पत्नी से सवा 8 लाख रुपए ठगने के आरोप में मुकदमा

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (15:26 IST)
नोएडा। जिले के थाना सूरजपुर में एक व्यक्ति ने अपनी साली का मोबाइल फोन हैक करके उसके माध्यम से उनकी पत्नी से 8,30,000 रुपए ठग लेने के आरोप में एक साइबर ठग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बुधवार को बताया कि मनोज अयोध्यावासी नामक व्यक्ति ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई है।

ALSO READ: राजस्थान में vaccination अभियान ने पार किया 2 करोड़ का आंकड़ा
 
शिकायत में उसने कहा है कि उनकी साली के फोन से उनकी पत्नी के फोन पर व्हॉट्सएप फोन तथा मैसेज आया जिसमें उनसे 8,30,000 रुपए की मांग की गई।  मनोज की शिकायत के अनुसार उनकी पत्नी ने यह रकम मैसेज करने वाले द्वारा दिए गए खाते में हस्तांतरित कर दिए।
 
उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि उनकी साली का फोन हैक करके किसी साइबर ठग ने यह रकम उनसे अपने खाते में डलवा ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह रकम बंटी राम नामक व्यक्ति के खाते में गई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने रामदास अठावले और विनोद तावड़े को बनाया उम्मीदवार, जानें पूरी सूची

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सूरत में युवा नेता विक्रम सिंह शेखावत का हार्ट अटैक से निधन, फागोत्सव के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

IRGC का स्‍ट्रेट ऑफ हार्मूज पर पूर्ण नियंत्रण, क्या 700 से ज्यादा तेल के जहाजों की मदद करेंगी अमेरिकी नौसेना

अगला लेख