Hanuman Chalisa

उद्योगपति नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2023 (18:50 IST)
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने उद्योगपति और कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। रायगढ़ ज़िले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल को एक पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है।
 
उन्होंने बताया कि यह धमकीभरा पत्र रायगढ़ स्थित जिंदल फैक्टरी में डाक से सोमवार को मिला था और इस मामले में बिलासपुर जेल में बंद कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नवीन जिंदल को संबोधित 18 जनवरी के इस पत्र में 48 घंटे के भीतर 50 लाख ब्रिटिश पौंड की मांग फिरौती के तौर पर की गई है और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार की रात कंपनी के अधिकारी सुधीर रॉय की लिखित शिकायत पर बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख