Hanuman Chalisa

सोने की चोरी के मामले में पकड़ा गया बेटा, पिता ने की आत्महत्या

Webdunia
शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (11:37 IST)
नासिक (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नासिक में निगम के पार्षद के घर में सोने की चोरी के मामले में नाबालिग की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति पार्षद के यहां नौकरी करता था।

नासिक पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीपद तुकाराम म्हास्के (52) ने बुधवार देर रात यहां के भागुर बस-स्टैंड इलाके के पास जहर खा लिया। सरकारवाड़ा थाना निरीक्षक अशोक भगत ने कहा, म्हास्के आर्किटेक्ट शिवाजीराव पाटिल के बंगले में काम करता था, जो कांग्रेस पार्षद हेमलता पाटिल के ससुर हैं। यहां तिलकवाड़ी स्थित बंगले में उसके नाबालिग बेटे भी उसकी मदद करते थे।

उन्होंने बताया, पिछले महीने बंगले से 15 लाख रुपए मूल्य के दस तौला (10 ग्राम) वजन के सोने के पांच बिस्कुट और 10,000 रुपए नकद चोरी हो गए थे। मंगलवार को परिवार का ध्यान उस चोरी पर गया और पुलिस को बताया कि उन्हें म्हास्के के नाबालिग बेटे पर शक है। पुलिस जांच में नाबालिग बेटे और तीन अन्य लोगों को संलिप्त पाया गया, जिसमें एक सोनार शामिल है, जिसे बुधवार को परभणी जिले के सेलू से पकड़ा गया।

भगत ने कहा कि चोरी के मामले में अपने बेटे के शामिल होने के बारे में सुनकर स्तब्ध म्हास्के ने बुधवार रात जहर खा लिया और आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा, नाबालिग को एक सुधार गृह में भेजा गया है, जबकि विट्ठल बाहिवाल (34), शिवाजी खुदे (33) और विजय नाथभजन (18) के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार कर नासिक लाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

अगला लेख