Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, शव बरामद

Advertiesment
Ward member murdered in Bihar
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बांध के निकट से पुलिस ने एक वार्ड सदस्य का शव बरामद किया गया है।


पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान जिले के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 3 के वार्ड सदस्य अजीत चौधरी के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता है कि अपराधियों ने अजीत की पहले निर्ममता से पिटाई की और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शेयर बाजार में हड़कंप, 35 हजार से भी नीचे पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi