Hanuman Chalisa

खौफनाक, पत्नी को कोबरा और रसेल वाइपर सांप से कटवाकर कर दी हत्या

Webdunia
सोमवार, 25 मई 2020 (09:14 IST)
कोल्लम। केरल में एक व्यक्ति द्वारा इस महीने की शुरुआत में अपनी 25 वर्षीय पत्नी को सोते समय जहरीले सांप से डंसवाकर मार डालने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार परिवार वालों को उस व्यक्ति पर संदेह हो गया था, क्योंकि पिछले 3 महीनों में महिला को दूसरी बार सांप ने डंसा था।
ALSO READ: बाहर कोरोना और घर में कोबरा सांप, जाएं तो जाएं कहां
पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा द्वारा जांच के बाद उन्होंने पथनमथिट्टा जिले के अदूर के एक निजी बैंक कर्मचारी सूरज और उसे कोबरा और रसेल वाइपर सांप लाकर देने वाले सपेरे को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों सांप बहुत जहरीले होते हैं।
 
महिला के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि कुछ महीने पहले वह एक सर्पदंश से बच गई थी। उन्हें 7 मई को ही अपनी बेटी की हत्या होने का संदेह था। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी को लगभग 2 साल हो गए थे और इस हैरान कर देने वाली हत्या के पीछे का कारण धन का लालच था। सूरज को शादी में बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण मिले थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

अगला लेख