Hanuman Chalisa

चीन में बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी का भंडाफोड़

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (16:43 IST)
बीजिंग। चीन के तियानजिन शहर में पुलिस ने बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ कर इस काम में इस्तेमाल किए जा रहे 600 कंप्यूटरों को जब्त किया है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार स्थानीय पॉवर ग्रिड ऑपरेटर द्वारा असामान्य बिजली के इस्तेमाल की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने कंप्यूटरों के अलावा आठ उच्च क्षमता वाले पंखों को भी बरामद किया। पुलिस ने कहा है चीन में हाल के वर्षों में यह सबसे बड़ी बिजली चोरी का मामला है। तियानजिन बिटकॉइन मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और पांच लोगों की जांच की जा रही है।
 
गौरतलब है कि चीन क्रिप्टोकरेंसी के लिए सुरक्षित पनाहगाह माना जाता था, लेकिन सरकार ने पिछले वर्ष जोरदार अभियानों को चलाकर इस क्रम में बिटकॉइन्स और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी के मामलों में कड़ी कार्रवाई की। 
 
बिटकॉइन्स के गोरखधंधे में हाई पॉवर मशीनों का इस्तेमाल होता है जिससे व्यापक कंप्यूटिंग के जरिए बिटकॉइन्स का उत्पादन किया जाता है। यह उत्पादन गणितीय समीकरणों के जरिए किया जाता है। इस काम में अधिक बिजली की आवश्यकता होती है। इसलिए इस गोरखधंधे में जुड़े लोग सस्ती बिजली की उपलब्धता वाली जगहों की तलाश में रहते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

CM योगी ने जारी किया श्रीराम कथा का भव्य पोस्टर, 1 जून से लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा

योगी सरकार की डिजिटल क्रांति: 98.76% आंगनबाड़ी लाभार्थियों का सत्यापित पंजीकरण, पोषण योजनाओं में बढ़ी पारदर्शिता

IMD कल जारी करेगा दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 का दूसरा दीर्घकालिक पूर्वानुमान, उत्तर भारत में आंधी-बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 7 लोग हिरासत में, ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान