Hanuman Chalisa

1 साल में 5 गुना बढ़े बिटकॉइन के दाम, पहली बार 50 हजार डॉलर के पार

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (10:16 IST)
सिल्वर स्प्रिंग। डिजिटल करेंसी बिटकॉइन की वृद्धि मंगलवार को भी जारी रही और पहली बार इसकी एक इकाई की कीमत 50 हजार डॉलर के पार चली गई। मंगलवार को कम-से-कम 6 बार बिटकॉइन 50 हजार डॉलर के पार गया।

करीब साल भर पहले बिटकॉइन की एक इकाई की कीमत 10 हजार डॉलर थी। पिछले तीन महीने में ही बिटकॉइन का दाम करीब 200 प्रतिशत चढ़ा है।
 
बिटकॉइन को ऐसे समय में तेजी मिल रही है जब अधिक से अधिक कंपनियां उथल-पुथल वाली डिजिटल मुद्रा को भुगतान के माध्यम के रूप में मान्यता पाने की बात मानते जा रही हैं। हालांकि अभी तक बिटकॉइन खरीदने वालों ने इसे सोने जैसे जिंस की तरह ही इस्तेमाल किया है, क्योंकि अभी इसे सेवा या सामान के बदले कुछ ही जगहों पर स्वीकार किया जाता है।
 
क्या है बिटकॉइन : बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है जि‍सका इस्तेमाल वैश्वि︂क स्तर पर लेन-देन के लिए किया जा सकता है। कम्प्यूटर नेटवर्कों के जरिए इस मुद्रा से बिना किसी मध्‍यस्‍था के लेन-देन किया जा सकता है। बताया जाता है कि 2008-09 में सतोषी नाकामोतो नामक एक सॉफ्टवेयर डेवलपर बिटकॉइन को प्रचलन में लाया था। सरल शब्दों में यह आपका डिजिटल पर्स होता है जिसमें आपकी बिटकॉइन रखी होती है जिसे आप किसी दूसरे के पर्स में सीधे डाल सकते हैं। इस करेंसी को क्रिप्टोकरेंसी भी कहा जाता है।
 
कितनी सुरक्षित बिटकॉइन : बिटकॉइन में सावधानी जरूरी है। इस पर रिजर्व बैंक जैसे नियामक का नियंत्रण नहीं है। बिटकॉइन को लेकर दिसंबर 2013 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने चेतावनी जारी कर दी थी। इसमें अकाउंट हैक होने का खतरा भी रहता है। पासवर्ड अगर भूल गए तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। पासवर्ड भूलने के बाद इसकी रिकवरी नहीं हो सकती है, ऐसे में बड़ा नुकसान हो सकता है।
 
कैसे होती है बिटकॉइन में ट्रेडिंग : बिटकॉइन में ट्रेडिंग डिजिटल वॉलेट के जरिए होती है। इसकी कीमत दुनियाभर में एक समान रहती है और अन्य करेंसी की कीमतों की तरह ही इसमें भी उतार-चढ़ाव होता रहता है। यह डिजिटली कंट्रोल होने वाली करंसी है और इसकी ट्रेडिंग किसी भी समय की जा सकती है। किसी भी देश का नियंत्रण नहीं होने से इसकी कीमतों में भारी उतार चढ़ाव होता रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद