इंडोनेशिया में क्रिप्टो करेंसी पर बवाल, धार्मिक नेताओं ने बताया मुसलमानों के लिए हराम

Webdunia
शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (09:51 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में क्रिप्टोकरेंसी पर उस समय बवाल मच गया जब यहां के धार्मिक नेताओं की परिषद ने इसे मुसलमानों के लिए हराम करार दिया। इस्लामिक संस्था ने साथ ही क्रिप्टोकरेंसी पर फतवा भी जारी किया है।
 
राष्ट्रीय उलेमा परिषद ने क्रिप्टोकरेंसी को हराम बताते हुए कहा है कि इसमें अनिश्चितता, दांव और नुकसान के तत्व हैं। हालांकि परिषद के फैसले का मतलब यह नहीं है कि इंडोनेशिया में सभी क्रिप्टोकरेंसी व्यापार बंद कर दिया जाएगा। 
 
धार्मिक नियमों के प्रमुख असरोरुन नियाम शोलेह ने कहा कि यदि एक वस्तु या डिजिटल संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी शरिया सिद्धांतों का पालन कर सकती है और साफ फायदा दिखा सकती है, तो इसका कारोबार किया जा सकता है।
 
इस फैसले से मुसलमानों को संपत्ति में निवेश करने पर रोक लग सकती है और स्थानीय संस्थानों को क्रिप्टो संपत्ति जारी करने पर पुनर्विचार कर सकती है।
 
उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया एक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा पर विचार कर रहा है, हालांकि अभी तक इस बारे किसी फैसले की घोषणी नहीं की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

अगला लेख