शादी में महिला डांसर ने डांस रोका, तो चली गोली

Webdunia
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (17:41 IST)
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक महिला डांसर को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि महिला डांसर के कुछ देर रुकने के बाद गोली चलने की आवाज़ आती है और महिला डांसर अपना चेहरा पकड़े गिर जाती हैं।
 
महिला डांसर की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें बाद में कानपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक़ गोली चलाने वाले शख़्स की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।
 
यह वाकया उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ज़िले का है। जिले के मऊ थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में ग्राम प्रधान की बेटी की शादी के दौरान बीते एक दिसंबर को ये हादसा हुआ है।
 
पुलिस का बयान : चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि गोली चलाने वाले का पता चल गया है। अभियुक्त प्रधान का रिश्तेदार बताया जा रहा है और कौशांबी ज़िले के रानीपुर गांव का निवासी है। हमने दो टीम गठित कर दी हैं, अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
भारत में शादी के दौरान हिंसा आम बात है, इस मौक़े पर आतिशबाज़ी के लिए गोलीबारी का इस्तेमाल भी ख़ूब होता है। शराब के नशे में भी हिंसा कई बार नियंत्रण के बाहर हो जाती है। ऐसी ही एक घटना पंजाब में 2016 में हुई थी, जब शादी में डांस के दौरान गोली चलने में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी।
 
नवंबर, 2016 में, हरियाणा में एक महिला के गोली चलाने पर दुल्हे के चाची सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यहां गोली चलाने वाली महिला साध्वी देवा ठाकुर और उनके छह बॉडीगार्ड पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। बाद में उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमपर्ण किया था।
 
2018 में पंजाब पुलिस ने एक शख़्स को गिरफ़्तार किया जिस पर शादी से पहले जश्न के दौरान में ग़लती से अपने पड़ोसी की गोली चलाकर हत्या करने का आरोप था।
 
उन्होंने अपनी बेटी की होने वाली शादी को सेलिब्रेट करने के लिए गोली चलाई, एक गोली उनकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला को लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

अगला लेख