जेआरडी टाटा की पुण्यतिथि, जानें 7 अनसुनी बातें

WD Feature Desk
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (10:12 IST)
Highlights
  • भारत रत्न जे.आर.डी टाटा जी की पुण्यतिथि।
  • भारत के औद्योगिक विकास के प्रणेता थे जेआरडी टाटा। 
  • जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा जी की पुण्यतिथि आज। 

JRD Tata : आज जेआरडी टाटा की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उनका निधन 29 नवंबर को हुआ था। उनका पूरा नाम जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा था। वे एक भारतीय व्यवसायी होने के साथ-साथ विमानन अग्रणी भी थे। 
 
जेआरडी टाटा का जन्म पेरिस में 29 जुलाई 1904 में हुआ था। वे रतनजी दादाभाई टाटा और सूनी के सबसे बड़े बेटे थे तथा टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा के भतीजे थे। 
 
भारत की पहली एयरलाइन बनाने का श्रेय जेआरडी टाटा को ही जाता है। वे भारत के सबसे बड़े औद्योगिक तथा भारतीय विमानन के जनक/ पिता के रूप में जाने जाते हैं। विज्ञान, स्वास्थ्य और उड़ान के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले जेआरडी टाटा ने अपने पिता के निधन के बाद मात्र 22 वर्ष की उम्र में टाटा संस के डायरेक्टर और चेयरमैन के रूप में कार्य किया। और देश के सबसे बडे औद्योगिक घराने को नई बुलंदियों तक पहुंचाया था।
 
उन्होंने ही भारत में नागरिक उड्डयन की शुरुआत की थी और देश के सामाजिक तथा आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान जेआरडी ने ही दिया था। जेआरडी टाटा की याद तथा उनके कार्य की स्मृति में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 में उनका स्मारक टिकट जारी किया।
 
वे भारत के पहले व्यक्ति थे, जिनके पास उड़ान लाइसेंस था तथा उन्होंने सन् 1948 में भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन के रूप 'एयर इंडिया इंटरनेशनल' की शुरुआत की थी तथा भारत सरकार द्वारा सन् 1953 में उन्हें एयर इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। और इंडियन एयरलाइंस के बोर्ड में निदेशक के रूप में भी उन्होंने कार्य किया था।
 
उन्होंने जब अपने ग्रुप की कंपनियों का कामकाज संभाला तो टाटा ग्रुप में केवल 14 कंपनियां थीं, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर कुछ ही सालों में 90 कंपनियों तक पहुंचा दिया था। उन्हें भारत के उड्डयन क्षेत्र के संस्थापक के रूप में भी जाना जाता है। 
 
गुर्दा की संक्रमण के कारण जेआरडी टाटा की निधन 29 नवंबर 1993 को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ था, उस समय उनकी आयु 89 वर्ष की थी। वे भारत रत्न पाने वाले देश के पहले उद्योगपति थे।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

लिवर में चर्बी जमा सकते हैं ये 10 फूड्स, क्या आप भी कर रहे हैं इनका सेवन?

हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ उम्र का असर भी कम करता है टोफू, जानिए क्या होता है और कैसे कर सकते हैं डाइट में शामिल

जानिए दाल सब्जी में नींबू की कुछ बूंदें निचोड़ कर खाने से शरीर को मिलते हैं क्या फायदे

40 के आस - पास इस तरह अपना खयाल रखने से, मेनोपॉज की तकलीफ को कर सकती हैं कम

स्किनकेयर टिप: ड्राई हो या ऑइली, दोनों स्किन टाइप पर ग्लो लाएगा ये एंटी एजिंग फेस पैक

सभी देखें

नवीनतम

इन 6 तरह के लोगों को परेशान कर सकता है गर्मी का मौसम, जानिए बचने के इंस्टेंट टिप्स

हीटवेव अलर्ट: मौसम विभाग ने दी चेतावनी, जानिए लू से बचने के 7 आसान उपाय और किन्हें बरतनी चाहिए खास सावधानी

महावीर जयंती पर जानिए उनकी अद्भुत शिक्षाएं

एक बेहतर भारत के निर्माण में डॉ. अंबेडकर का योगदान, पढ़ें 10 अनसुनी बातें

अंबेडकर जयंती 2025: समाज सुधारक डॉ. भीमराव के जीवन की प्रेरक बातें

अगला लेख