Hanuman Chalisa

भारत को S-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति वर्ष 2021 के अंत में शुरू होगी

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (23:49 IST)
लखनऊ। रूस सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली एस-400 की आपूर्ति भारत को वर्ष 2021 के अंत से शुरू कर देगा और इसमें कोई देरी नहीं होगी। यह जानकारी बुधवार को रूस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिबंध लगाने की चेतावनी को दरकिनार करते हुए रूस से एस-400 हवाई रक्षा मिसाइल प्रणाली की 5 इकाई 5 अरब डॉलर में खरीदने का करार किया था। भारत पिछले साल इस मिसाइल प्रणाली के लिए 80 करोड़ डॉलर की पहली किस्त का भुगतान भी कर चुका है।
ALSO READ: PM मोदी ने लखनऊ में किया DefExpo 2020 का उद्‍घाटन
सैन्य प्रौद्योगिकी सहयोग की संघीय सेवा (एफएसएमटीसी) के उपनिदेशक व्लादिमीर द्रोझझोव ने डिफेंस एक्सपो से इतर बताया कि एस-400 के करार को पूर्व निर्धारित समय सीमा में लागू किया जाएगा। पहली प्रणाली की आपूर्ति वर्ष 2021 के अंत से शुरू हो जाएगी। हम अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बहुत मजबूत हैं और हम इसे और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्लेखनीय है कि यह मिसाइलरोधी प्रधाली 400 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के विमान, मिसाइल और यहां तक कि ड्रोन को भी नष्ट करने में सक्षम है।
 
एक अन्य रूसी अधिकारी ने बताया कि भारत के लिए एस-400 मिसाइल प्रणाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और 5 इकाई की आपूर्ति वर्ष 2025 तक कर दी जाएगी। गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं और इसमें रूस से रक्षा उपकरणों की खरीद करने वाले देशों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

सभी देखें

नवीनतम

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल

अगला लेख