Biodata Maker

Defence Expo 2020 में दिखेगा तेजस का एडवांस वर्जन

Webdunia
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2020 (19:27 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 5 फरवरी से शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो (Defence Expo 2020)  तेजस का एडवांस वर्जन 'मार्क-2' पहली बार दुनिया के सामने आएगा। ब्रह्मोस मिसाइल, अटैग तोप, पिनाक रॉकेट लांचर आदि भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
 
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की तरफ से इस बार एंटी-सैटेलाइट मिसाइल एसैट को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक डीआरडीओ की तरफ से 500 टैक्टिकल और स्ट्रेटेजिक हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा।
 
एक जानकारी के मुताबिक 5 फरवरी से शुरू हो रही एशिया की सबसे बड़ी रक्षा-प्रदर्शनी में देश-विदेश की करीब 1000  कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। भारत की ओर इसमें स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस और एलसीएच हेलीकॉप्टर मुख्य आकर्षण रहेंगे।
 
सबसे खास बात यह है कि सरकारी संस्था DRDO और HAL मुख्य कंपनी के तौर पर एक्सपो में हिस्सा ले रही हैं। सबसे ज्यादा हथियार, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और दूसरे सैन्य साजोसामान इन दोनों के ही हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

कयामत आ जाएगी! क्या है अमेरिका की 'डूम्स-डे' मिसाइल और क्यों कांपती है दुनिया?

महाराष्ट्र, बिहार , बंगाल के राज्यपाल बदले, दिल्ली में भी नए LG

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी को ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज' सर्टिफिकेट

गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को न आए किसी भी तरह की परेशानी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख