Hanuman Chalisa

बुखारी ने कहा- 'आप' ने खुद मांगा था समर्थन

Webdunia
शनिवार, 7 फ़रवरी 2015 (09:28 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की ओर से समर्थन ठुकराए जाने के बाद शाही इमाम बुखारी ने नया खुलासा किया है। बुखारी ने कहा है कि खुद आप के नेता उनके भाई से समर्थन मांगने आए थे।
 
बुखारी ने कहा कि अलका लांबा ने मेरे भाई तारिक बुखारी से मिलकर समर्थन मांगा था। मैं वोट बंटने से रोकना चाहता था। दिल्ली में बीजेपी जैसी फिरकापरस्त ताकत ना आ जाए इसलिए मैंने आप को समर्थन की अपील की थी।
 
बुखारी ने ये भी माना कि हर किसी को अपनी राय रखने का हक है। मैंने भी अपनी राय रखी थी। मैंने घोषणापत्र पढ़ने के बाद समर्थन का फैसला किया था। अगर आप को मेरा समर्थन नहीं चाहिए तो मुसलमानों का क्यों चाहिए था। बुखारी ने माना कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया था ताकि धर्मनिरपेक्ष वोट न बंटे।
 
बुखारी ने कहा कि इनके यहां खुद आरएसएस के लोग बैठे हैं। आशुतोष ने केजरीवाल को रोका कि हमें मुसलमानों के वोट नहीं चाहिए। ये लोग मंदिर, गुरुद्वारे, चर्चा गए लेकिन मस्जिद नहीं आए। आशुतोष ने रोका कि तुम्हें मुसलमानों की इबादतगाह में जाने की जरूरत नहीं है।- IBN

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप