Dharma Sangrah

कांग्रेस को अजय माकन नहीं दिला पाएंगे 'सत्ता का माखन'

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की बागडोर अजय माकन को दी है। क्या कहते हैं चन्द्र लग्न के सितारे? क्या सत्ता सुख मिलेगा या फिर सत्ता कांग्रेस से दूर रहेगी?

अजय माकन का जन्म 12 जनवरी 1964 को वृश्चिक चन्द्र लग्न में हुआ। चन्द्र भाग्येश मन का कारक होकर द्वादश भाव में नीच राशि वृश्चिक का है, वहीं राशि स्वामी उच्च का होकर तृतीय भाव में है।

तृतीय भाव पराक्रम का होता है। पराक्रम तो माकन खूब करेंगे वहीं शत्रु षष्ट भाव पर स्वदृष्टि मेष पर होने पर भी विपक्ष पर भारी नहीं पड़ पाएंगे, क्योंकि मंगल के साथ शनि का होना कमजोर करता है, ऐसा मैंने कई कुंडलियों में पाया। यहां तक कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की कुंडली में भी यही योग कुछ हटकर है अतः वे बुरी तरह सत्ता से दूर हुए।

दशम राज्यभाव का स्वामी सूर्य द्वितीय भाव में मित्र गुरु की धनु राशि में होकर केतु व बुध के साथ है अतः ग्रहों की स्थितिनुसार देखा जाए तो वाणी का प्रभाव कुछ प्रभावी होकर कांग्रेस को पहले से अधिक लाभ दिला सकता है, लेकिन सत्ता सुख नहीं। पंचम का स्वराशिस्थ मीन का गुरु व गुरु की लग्नस्थ चन्द्र पर नवम दृष्टि गजकेसर योग कुछ लाभ का कारण बन सकती है।

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

मुफ्त योजनाओं पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सरकारों को लगाई फटकार, क्‍या बंद होंगी ये स्‍कीमें?

TMC सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व प्रेमी के बीच फंसा 'हेनरी', मामला हाईकोर्ट पहुंचा

यूरोप-अमेरिका के बीच बढ़ रही है अविश्वास की खाई

गुजरात बजट : गांधीनगर में बनेगी देश की सबसे बड़ी 'नमो सेंट्रल लाइब्रेरी', डिजिटल सुविधाओं से होगी लैस

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, डेटा की तरह सस्ती होगी AI, Jio जोड़ेगा भारत को 'इंटेलिजेंस एरा' से