Hanuman Chalisa

केजरीवाल ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

Webdunia
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (21:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने और आप विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया।
केजरीवाल ने आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ जंग के साथ लगभग 25 मिनट तक बातचीत की। बैठक के बाद राज निवास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि उपराज्यपाल अब अपनी सिफारिश राष्ट्रपति को भेजेंगे ताकि सरकार का गठन हो सके। 
 
यह नियमों के तहत एक औपचारिकता होती है। उम्मीद है कि केजरीवाल 14 फरवरी को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद केजरीवाल ने उप राज्यपाल को अवगत कराया कि उन्हें आम आदमी पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 
 
इससे पहले आप के नवनिर्वाचित विधायकों की एक बैठक में केजरीवाल को आप के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। केजरीवाल के नाम का प्रस्ताव उनके नजदीकी सहयोगी सिसोदिया ने किया जो पटपड़गंज से जीते हैं। इसका विधायकों ने भारी समर्थन किया। 
 
केजरीवाल ने कान्स्टीट्यूशनल क्लब में विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए विधायकों को अहंकार दिखाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अहंकार ही कांग्रेस और भाजपा दोनों की हार के लिए जिम्मेदार था।
 
उन्होंने कहा, कांग्रेस अहंकार के चलते शून्य पर सिमट गई, केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ कोई बड़ा घोटाला नहीं है लेकिन वह उनका अहंकार था जिसके चलते चुनाव में उनकी हार हुई। 
 
आप के एक विधायक ने कहा, उन्होंने हमसे किसी तरह का अहंकार नहीं दिखाने और उस जनादेश का सम्मान करने के लिए कहा जो हमें मिला है। द्वारका से आप विधायक आदर्श शास्त्री ने कहा कि केजरीवाल ने विधायकों से पार्टी की ओर से किए गए वादे को पूरा करने के लिए कहा। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...