अरविंदर सिंह लवली : प्रोफाइल

Webdunia
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का जन्म लुधियाना में हुआ। शीला ‍दीक्षित की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके 45 साल के लवली के लिए 2015 में कांग्रेस को मुकाबले में लाना चुनौती होगा। लवली ने दिल्ली के खालसा कॉलेज से राजनीति शास्त्र में ग्रेजुएशन किया है। लवली को एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न पदों पर काम करने का अनुभव है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत खालसा कॉलेज में बतौर छात्रसंघ अध्यक्ष की थी।

लवली 1990 में दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव चुने गए थे जबकि वर्ष 1992-94 के बीच नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के महासचिव रह चुके हैं। लवली 1998 में दिल्ली विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए थे। तत्कालीन समय से सबसे युवा एमएलए थे। वे 73 प्रतिशत मतों के साथ विधायक बने थे।

1998 में और दूसरी बार 2003 में विधायक बनने पर लवली को मंत्री बनाया गया। लवली वर्ष 2008 में हुए दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की गांधीनगर सीट से विजयी रहे थे। 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने गांधीनगर सीट से जीत हासिल की थी।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?