Biodata Maker

भाजपा ने आप से पूछे 10 और सवाल

Webdunia
शनिवार, 7 फ़रवरी 2015 (11:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को घेरने की आखिरी कोशिश करते हुए भाजपा ने शुक्रवार को देर रात आरोप लगाया कि इसी पार्टी ने कश्मीर पाकिस्तान को देने की बात की थी और सभी राज्यों में अनुच्छेद 370 लगाने का सुझाव दिया था।
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी से अपने 10 प्रश्न पूछते हुए ये आरोप लगाए। इससे पहले भाजपा चुनाव के सिलसिले में आप पार्टी से 35 सवाल पूछ चुकी है। भाजपा हर रोज आप से पांच सवाल पूछती आ रही है।
 
भाजपा ने पूछा है कि क्या आप को पाकिस्तान, दुबई और बांग्लादेश से चंदा मिल रहा है या नहीं। पार्टी ने पूछा है कि क्या आम आदमी पार्टी ने यह दावा नहीं किया था कि उसका इन देशों में समर्थन आधार है।
 
भाजपा ने आप पर बांग्लादेशी प्रवासियों का नई दिल्ली में पुनर्वास करने की मांग करने का भी आरोप लगाया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल