भाजपा का विजन डॉक्यूमेंट, दिल्ली को बनाएंगे विश्व स्तरीय शहर

Webdunia
मंगलवार, 3 फ़रवरी 2015 (14:24 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले भाजपा ने मंगलवार को एक 'दृष्टिपत्र' जारी किया जिसमें राष्ट्रीय राजधानी को विश्व स्तरीय शहर बनाने, विकास एवं महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के बारे में रूपरेखा पेश करने के साथ-साथ प्रशासन में पारदर्शिता का वादा किया गया है।
 
बहरहाल, दस्तावेज में यह नहीं बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के बारे में भाजपा की राय क्या है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव और पूर्व में संपन्न चुनावों में पार्टी इस संबंध में अपने घोषणापत्रों में वादा कर चुकी है।
 
घोषणापत्र की जगह जारी किए गए दृष्टिपत्र में जल संकट दूर करने, चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, झुग्गी वासियों को मकान मुहैया कराने और प्रशासन को जवाबदेह एवं लोगों के लिए सुगम बनाने का वादा किया गया है।
 
वरिष्ठ नेताओं के साथ यह दस्तावेज जारी करते हुए भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने कहा कि हम दिल्ली को एक विश्व स्तरीय शहर बनाएंगे। हम हर वर्ग का विकास सुनिश्चित करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता होगी। 
 
इस मौके पर वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण, अनंत कुमार, हषर्वर्धन, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे।
 
पूर्ण राज्य के दर्जे पर सीतारमण ने कहा कि यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर कोई भी अंतिम निर्णय करने से पहले हम विभिन्न पक्षों से इस बारे में विचार-विमर्श करेंगे।
 
पार्टी ने बिजली की दरों में कटौती के बारे में भी कोई खास बात नहीं कही है जबकि वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले यह पार्टी का एक बड़ा वादा था। बहरहाल, दस्तावेज में कहा गया है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों और गरीब परिवारों को बिजली रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। वर्ष 2013 के घोषणापत्र में भाजपा ने सत्ता में आने पर बिजली की दरों में 30 फीसदी की कटौती करने का वादा किया था।
 
दृष्टि पत्र में पार्टी ने दक्षिण दिल्ली में विवादास्पद बस रैपीड कॉरीडोर खत्म करने का वादा किया है।
 
बेदी ने कहा कि अधिकतम पारदर्शिता और पुलिस को जवाबदेह बनाने पर भाजपा का फोकस रहेगा।
 
उन्होंने कहा कि रणनीतिक महत्व के मुद्दों पर एक विशेषज्ञ सलाहकार समिति गठित की जाएगी जिसका मतलब होगा कि पार्टी न केवल अपने नेताओं की परिकल्पना का अनुसरण करेगी बल्कि विशेषज्ञों की राय भी लेगी।
 
दृष्टिपत्र में कहा गया है कि भाजपा सरकार दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा को अनिवार्य बनाएगी।
 
भाजपा ने यह भी कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय राजधानी में प्रत्येक पांच किमी की दूरी पर 15 बिस्तरों वाले अस्पताल और अर्धचिकित्सा कर्मियों के साथ एम्बुलेन्स उपलब्ध कराई जाएगी।
 
दृष्टिपत्र में भाजपा ने सभी सरकारी अस्पतालों में शाम पांच बजे से सात बजे तक सरकारी विशेषज्ञों द्वारा निजी ओपीडी सुविधाएं शुरू करने का भी वादा किया है।
 
साथ ही पार्टी ने दृष्टिपत्र में पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही है। इसके लिए सभी पुलिस थानों में एक विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा और 24 घंटे चलने वाली एक विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। (भाषा)
 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस