Hanuman Chalisa

दिल्ली विधानसभा पहुंचे डूसू के दो पूर्व पदाधिकारी

Webdunia
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (23:26 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के दो पूर्व पदाधिकारियों ने 2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सदन में अपनी जगह बना ली है।
 
कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई की पूर्व नेता और चांदनी चौक से आप प्रत्याशी अलका लांबा जीतकर दिल्ली विधानसभा पहुंच गई हैं। वहीं भाजपा को मिली तीन सीटों में से एक रोहिणी से डूसू के पूर्व पदाधिकारी विजेन्द्र गुप्ता जीते हैं।
 
सेंट स्टीफेन कॉलेज की छात्रा रहीं लांबा ने एनएसयूआई के टिकट पर 1995 में डूसू के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि उन्होंने दिसंबर 2013 में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और आप का हाथ थाम लिया।
 
1984 में डूसू के अध्यक्ष रहे गुप्ता बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। आज आए परिणाम में उन्होंने आप के चरणजी लाल गुप्ता को करीब पांच हजार मतों से हराया है।
 
2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव में डूसू के छह पूर्व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि जीत सिर्फ दो लोगों को मिली है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

उत्‍तर प्रदेश में शिक्षा से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार दे रही अनाथ बच्चों के सपनों को नई उड़ान

UCC: लोगों के सुझावों से बनेगी नीति, सीएम डॉ. मोहन बोले- बच्चों से लेकर बूढ़ों से ली जाए राय