Biodata Maker

केजरीवाल ने किया ‘योग’, बेदी ने ‘लंगर’ के लिए बेली ‘रोटी’

Webdunia
शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015 (20:08 IST)
नई दिल्ली। हाई प्रोफाइल दिल्ली विधानसभा चुनाव के मौके पर मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार आप के अरविंद केजरीवाल और भाजपा की किरण बेदी ने आज चुनावी जंग में जीत की खातिर ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।
 
बेदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णा नगर स्थित गुरुद्वारे में प्रार्थना की और वहां वह लंगर के लिए ‘रोटी’ बेलती नजर आईं।
 
बेदी ने संवाददाताओं को कहा, ‘मैं यह पहली दफा नहीं कर रही हूं। जब मैं छोटी थी तब भी मैं अमृतसर में गुरुद्वारे जाया करती थी। स्कूल के दिनों में मैं चर्च जाया करती थी। मैं सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मैंने अपने बचपन के दिनों में ‘सर्वधर्म’ का भाव सीखा है। अब सब कुछ ईश्वर के हाथ में है।' 
 
बेहद व्यस्त अभियान की गहमागहमी के बाद केजरीवाल ने आज सुबह बाल कटाने के लिए सैलून (नाई के पास) जाने से पहले घर पर ही योग किया। बाद में उन्होंने अपने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज और बिड़ला मंदिर में दर्शन किए।
 
केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाऊंगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सच्चाई की जीत हो और एक आम आदमी विजय बने।’ 
 
कल के चुनाव को लेकर आप और भाजपा उम्मीदवार मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर उभरे हैं। चुनावी अभियान कल खत्म हो गया। अभियान में कई तीखे राजनीतिक हमलों और आरोप प्रत्यारोप का दौर चला।
 
केजरीवाल प्रतिष्ठित नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि बेदी कृष्णा नगर से चुनाव मैदान में उतरी हैं जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 673 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। चुनाव परिणाम 10 फरवरी को घोषित होगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं