Hanuman Chalisa

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे पर तीखे हमले

Webdunia
शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015 (18:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कल शाम समाप्त हुए प्रचार अभियान पर नजर डालने से पता चलता है कि हाल के समय में चुनाव के लिए हुए प्रचार में से इस बार का चुनाव प्रचार ऐसा रहा है जिसमें अलग-अलग पार्टियों और उम्मीदवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ सबसे ज्यादा कड़वे बोल बोले और तीखे हमले किए ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा की पहली रैली से जुबानी हमलों की शुरुआत की। इस रैली में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को ‘अराजक’ करार दिया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें यहां विकास चाहिए, अराजकता नहीं। उनकी मास्टरी धरना करने में है। हमारी मास्टरी सरकार चलाने में है।’ भाजपा में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने के किरण बेदी के फैसले के बाद कांग्रेस ने उन पर करारा हमला किया और इसे ‘घोर राजनीतिक अवसरवाद’ करार दिया।
 
अरविंद केजरीवाल ने अपनी पूर्व सहयोगी का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘मैं किरण बेदी जी का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं। मैंने हमेशा उन्हें समझाने की कोशिश की कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए। मैं खुश हूं कि आज वह राजनीति में आ गईं।’
बहरहाल, बेदी के बाद जैसे ही शाजिया इल्मी भी भाजपा में शामिल हुईं, ‘आप’ ने उन पर हमले तेज कर दिए।
 
‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक आशुतोष ने भाजपा में शामिल होने के बेदी के फैसले को अवसरवादी करार दिया। पार्टी ने बेदी के उन पुराने ट्वीट को भी ढूंढ निकाला जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हमले किए थे। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

क्या 'थलपति' विजय बनेंगे तमिलनाडु के किंगमेकर? जानें TVK का वो गणित जिसने उड़ाई DMK-AIADMK की नींद!

उज्जैन : 200 फुट गहरे बोरवेल में फंसे 3 वर्षीय भागीरथ को बचाने की जंग, 17 घंटों से रेस्क्यू जारी

महंगा हुआ क्रूड, शेयर बाजार में बहार, क्या है 10 शहरों में सोने चांदी के दाम?

यूपी में 13.39 करोड़ मतदाता: चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम सूची, 84 लाख नए वोटर जुड़े

कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, महाभियोग से पहले बड़ा कदम