क्या किरण बेदी होगी भाजपा की सीएम उम्मीदवार...

Webdunia
रविवार, 18 जनवरी 2015 (11:57 IST)
नई दिल्ली। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आगामी समय में भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए जाने के कयासों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का फैसला अभी नहीं किया है।
 
गुरुवार को भाजपा में शामिल होने वाली बेदी ने खुद भी एक व्यापक संकेत दिया था कि वे मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार होंगी।
 
सिंह ने बताया कि अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है। अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। दो बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके सिंह ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार कभी घोषित करती है और कभी नहीं करती।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली के संदर्भ में अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव 7 फरवरी को होंगे। भाजपा के 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सिंह और वित्तमंत्री अरुण जेटली के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया